उत्तरकाशी

ब्रेकिंग-: (नैनीताल)CPU प्रभारी की नेक दरियादिली ,होनहार बच्चे को आईपॉड देकर आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए किया प्रोत्साहित, लोग सोशल मीडिया पर बच्चे की हौसला अफजाई पर CPU प्रभारी को दे रहे हैं बधाई।

हल्द्वानी :
समाज में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दूसरों की सहायता करने में हमेशा आगे खड़े होकर लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं इनके विचार तथा उनके सोचने का तरीका कुछ ऐसा होता है कि वह हमेशा जरूरतमंद लोगों को किसी ना किसी रूप में सहायता देकर समाज के लोगों के लिए एक मिसाल बनते हैं हैं ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी में उत्तराखंड सीपीयू प्रभारी की दरियादिली के रूप में देखने को मिला
जहां उन्होंने एक होनहार बच्चे को आईपॉड प्रदान कर भविष्य में और अच्छा करने की प्रेरणा दी यह होनहार छात्र उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले मजदूर का बेटा गजेंद्र चिलवाल है उनके पास एंड्राइड मोबाइल नहीं होने के चलते ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है जिसके बाद हल्द्वानी के सीपीयू प्रभारी कमल कोरंगा को पता चला तो वह नया आइपैड खरीद होनहार छात्र के घर पहुंच गए गजेंद्र को आईपैड सौंपा जिसके बाद गजेंद्र के चेहरे पर मुस्कान आ गई छात्र ने आईपॉड पाकर सीपीयूू प्रभारी का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)फिर मानव वन्य जीव संघर्ष, घायल को भेजा हायर सेंटर ।।

गौरतलब है कि हरगोविंद सुयाल विद्या मंदिर में दसवीं में पढऩे वाले गजेंद्र चिलवाल के पिता राज मिस्त्री का काम करते हैं और वर्तमान समय में वह बीमार होने के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है । परिवार वाले पढ़ाई के लिए एंड्राइड फोन खरीदने में असमर्थ है गजेंद्र का सपना है कि वह आगे जाकर आइएएस बने। गजेंद्र उत्तराखंड बोर्ड के हाई स्कूल में 94.6 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल बंद होने के चलते ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है जिसके चलते गजेंद्र को काफी दिक्कत हो रही थी देखो सीपीयू प्रभारी ने गंभीरता से लिया और छात्र को आईपॉड सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)कुंभ की तैयारी प्रारंभ. सीएम ने अधिकारियों को दी डेट लाइन।।

सीपीयू प्रभारी कमल कोरंगा का कहना है कि बचपन में उन्होंने भी पढ़ाई के दौरान काफी कठिनाई उठाई है वह भी आगे पढ़ाई करना चाहते थे लेकिन घर की स्थिति ठीक नहीं होने के चलते आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए ऐसे में उन्होंने इस बच्चे की भविष्य को देखते हुए इस तरह की पहल की है जिससे कि गजेंद्र अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखें उन्होंने आश्वासन दिया है कि गजेंद्र आगे भी सहायता करते रहेंगे। सीपीयू प्रभारी के इस पहल को नैनीताल पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर लगाकर सीपीयू प्रभारी कमल कोरंगा की प्रशंसा की है तथा सोशल मीडिया में भी कमल कोरंगा की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Ad Ad
To Top