नैनीताल
उत्तराखंड में हो रही लगातार बरसात के बीच नैनीताल पुलिस ने बाहरी प्रदेशों एवं उत्तराखंड के अन्य जनपदों से आने वाले पर्यटको और यात्रियों को जनपद आगमन मे यात्रा के दौरान आपदा प्रभावित, संभावित संवेदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सावधानी पूर्वक यात्रा करने की गई अपील की है ।
नैनीताल पुलिस द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि राज्य में लगातार बरसात हो रही है तथा नदी नाले उफान पर है तथा पर्वतीय क्षेत्र में छोटे छोटे नाले भी अचानक उफान पर आ जाते हैं जिस पर दुर्घटनाएं होने की संभावना बढ़ जाती है तथा सड़क पर मलवा आने पर यातायात प्रभावित हो जाता है पुलिस ने जनपद के सलडी, ज्योलिकोट, मंगोली, कैंची धाम के पास,खैरना से काकड़ी घाट आदि क्षेत्रों के अलावा चोरगलिया में शेरनाला व सूर्यानाला, कालाढूंगी में मैथिशा नाला व करकट नाला,
रामनगर में धनगढ़ी एवं रिगोंड़ा रपटा पर यात्रियों से विशेष सतर्कता बरतते हुए यात्रा करने की अपील की गई है ।।




