अन्य

ब्रेकिंग-: (नैनीताल)राष्ट्रीय लोक अदालत में एमबी एक्ट के वादो का करायें निस्तारण, शमन शुल्क भी हुआ आधा,इस तारीख को लग रही है लोक अदालत।

नैनीताल
वाहन स्वामियों के लिए यह राहत भरी खबर होगी जिनके वाहन एमबी एक्ट के तहत चालान एवं अन्य धाराओं में जिनके ऊपर मुकदमे दर्ज हैं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर-10 जुलाई- दिन (शनिवार) को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जिला मुख्यालय नैनीताल, रामनगर, हल्द्वानी एवं समस्त तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है,।
जिसमें न्यायालयों में लंबित मोटर वाहन अधिनियम (एम0वी0 एक्ट) के शमनीय अपराधिक वादों का निस्तारण उत्तराखण्ड शासनादेश परिवहन अनुभाग/1 संख्या 418/पअ.1,53,2019 दिनांकित 24.09.2019 में दिये गये शमन शुल्क के आधार पर किया जायेगा जो कि जुर्माने की धनराशि का 50 प्रतिशत है।
अतः सर्वसाधारण से आग्रह है, कि, जो भी व्यक्ति अपने मामले को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते हैं वह किसी भी कार्य दिवस में संबंधित न्यायालय में स्वंय या अधिवक्ता के माध्यम से वर्चुवल या फिजिकल मोड के माध्यम से अपने मामले को नियत कराकर लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठायें।

Ad Ad
To Top