उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-: (नैनीताल)मास्क के लिए टोका तो पुलिस से भिड़ गया हापुड़ का युवक, फिर पुलिस ने निकाली हेकड़ी तो मिमियाने लगा बकरी की तरह ।।

नैनीताल।
सरोवर नगरी में इस समय पर्यटकों की आमद बढ़ने के बाद यहां पर बिगड़ैल लोगों की भी आमद बढ़ गई है पैसे के मद में चूर यह लोग अपने आगे किसी को भी नहीं समझ रहे हैं राज्य में बड़ी मुश्किल से नियंत्रण में आया यह संक्रमण अब ऐसे लोगों के आने से कहीं और ना बढ़े इसलिए पुलिस को अब सख्त होने की और जरूरत है यही कारण है कि नगर में इन दिनों पुलिस बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पर जुटी हुई है। इस दौरान कई पर्यटक रोजाना पुलिस से उलझ रहे हैं। ऐसे ही सोमवार को मल्लीताल में एक पर्यटक को बिना मास्क घूमने पर पुलिस ने टोका तो पर्यटक पुलिस से उलझ गया। और पुलिस कर्मियों को ही धमकी देने लगा। जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर दी। जानकारी के अनुसार सोमवार को मल्लीताल में एसआई नितिन बहुगुणा ने बिना मास्क घूम रहे पर्यटकों को टोका तो पर्यटक उनसे उलझ गए। जब एसआई ने कार्रवाई की बात की तो पर्यटकों ने हंगामा काट दिया। जिसके बाद युवक अपनी ऊंची पहुंच बताने लगे। और पुलिस कर्मियों से अभद्रता पर उतर आए। जिसके बाद एसआई बहुगुणा ने पर्यटकों को पकड़कर कोतवाली में बैठा दिया। जिसके बाद पर्यटकों के होश ठिकाने आ गए तथा बुरी तरह से मिमीयाने लगा। और पुलिस से लिखित रूप में माफी मांग ली। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि हापुड़ निवासी सगजन अभिमन्यु के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई कर छोड़ दिया गया।

Ad Ad
To Top