बौर नदी कालाढूंगी में शराब पीकर हुडदंग करने पर सात व्यक्तियों का पुलिस अधिनियम तथा 15 व्यक्तियों को महामारी एक्ट के अंतर्गत पुलिस ने की कार्यवाही।
हल्द्वानी
चौमास का समय है नदी नाले उफान पर हैं गौला,कोसी,शारदा,नंधौर यहां तक छोटी-बड़ी नदियां अपना विकराल रूप धारण करे हुए हैं इन सबके बीच लगातार प्रदेश से नदी में शराब पीकर हुड़दंग मचा कर नहाने वाले लोगों की नदी में बहने की खबरें भी आ रहे हैं लेकिन इस सब के बावजूद भी लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर नदी नालों में हुड़दंग मचा कर जान जोखिम में डाल रहे हैं। राज्य में भयावह होती इस स्थिति को देखते हुए पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर द्वारा चलाया जा रहा है ऑपरेशन मर्यादा के तहत बड़ी कार्रवाई भी की जा रही है लेकिन फिर भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं ताजा मामले में कालाढूंगी पुलिस ने धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने एवं पर्यटक स्थलों में गंदगी आदि करने से रोकने हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मर्यादा” के तहत बौर नदी में बाहरी क्षेत्रों से आकर नहाने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वाले सात युवाओं को पुलिस अधिनियम तथा 15 व्यक्तियों का महामारी एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया पुलिस की इस कार्रवाई में नदी में नहाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया तथा पुलिस कार्रवाई से इन लोगों का नशा 2 मिनट में हिरन हो गया तथााा पुलिस के सामनेे गिड़गिड़ा लगे स कालाढूंगी थाना अध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।




