पिथौरागढ़

ब्रेकिंग-: द्वितीय विश्व युद्ध के कर्मवीर साधू सिंह बिष्ट व पर्वतारोही मनीष कसनियाल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया आज सम्मानित।।

देहरादून

8848 मीटर की ऊंचाई पर स्थित विश्व की सबसे ऊंची चोटी को फतह करने वाले पिथौरागढ़ के पर्वतारोही मनीष कसनियाल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने श्री मनीष को एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराने की उपलब्धि पर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

श्री मनीष कसनियाल ने 01 जून 2021 को विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। आईएमएफ के मिशन मैसिफ के तहत मनीष अपनी टीम साथी सिक्किम की सुश्री सुनीता प्रधान के साथ माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे थे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री धामी ने सचिवालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री साधू सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 103 वर्ष के बारूवाला (भानियावाला) देहरादून निवासी श्री साधू सिंह बिष्ट द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा रहे हैं।

Ad
To Top