भवाली।
अल्मोड़ा हाइवे स्थित कैंची क्षेत्र में पहाड़ी से गिरकर घुरड़ घायल हो गया। रविवार को ग्रामीणों की नजर पड़ने के बाद रेस्क्यू कर झाड़ियों से बाहर निकाला गया। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, पवन भट्ट, धीरज तिवारी व कैची मंदिर के कर्मचारियों ने मिलकर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग कर्मी मनीषा भंडारी, प्रेम सिंह ने मौके पर पहुँचकर घुरड़ को प्राथमिक उपचार दिया। जिसके बाद रेस्क्यू टीम को बुलाकर रानीबाग भेजा गया। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने बताया कि घुरड़ दो दिनों से झाड़ियों में फंसा रहा। ग्रामीणों ने बाहर निकालकर वन विभाग को सूचना दी। उन्होंने बताया कि घुरड़ के पैरों में चोटे लगी थी। आँख कम देखने की वजह से वो आगे नहीं निकल पाया उधर इस घुरण का रानी बाग स्थित रेस्क्यू सेंटर में इलाज चल रहा है।




