देहरादून।
राजधानी के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र में बड़े स्तर पर भोग विलास मे लिप्त देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। अंधी चकाचौंध से भरी इस दुनिया मे गर्त में जा रहे युवतिया बाहरी राज्यों से आकर देवभूमि को बदनाम कर रही हैं । पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश कर खुलासा कियाा है। घटनास्थल पर 7 महिलाएं एवं 6 पुरुष पाए गए। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त कार, डेढ़ दर्जन महंगे ब्रांड के मोबाइल फोन , लेपटॉप , एटीएम कार्ड और नगदी बरामद की है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबीर की सूचना पर थाना पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों में कुछ व्यक्तियों द्वारा मिलकर अवैध देह व्यापार का धन्धा किया जा रहा है। जिसकी बुकिंग ऑनलाइन स्कॉट वेवसाईड के माध्यम से की जाती है और इन लोगों द्वारा देवऋषि एन्क्लेव में अपना हैड ऑफिस बनाकर कॉल गर्ल्स को पर्यटक स्थल देहरादून , मसूरी , ऋषिकेश आदि स्थानो पर मोटी रकम लेकर भेजा जा रहा है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक टीम गठित कर उक्त मितान्स अपार्टमेन्ट देवऋषि एन्क्लेव पर दबिश दी गई। जहाँ पर बाहर के कमरे में एक महिला पुरुष

आपत्तिजनक अवस्था मे पाये गये। साथ ही उसी अपार्टमेन्ट के दूसरे कमरे मे 06 लडकियाँ 05 पुरुष नीचे बिस्तर डालकर रंगरलियाँ मनाते हुए आपत्ति जनक स्थिति मे पाये गए। जिनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि अवैध व्यापार का लीडर अजय कुशवाह उर्फ वरुण उर्फ साहिल है। जिसके माध्यम से इस अपार्टमेन्ट मे रुककर बुकिंग मिलने पर अलग-अलग स्थलों पर ग्राहक के पास जाते है। लीडर अजय कुशवाह वेवसाईड व वट्सअप्प के द्वारा अपनी सुन्दर व आकर्षित फोटो को भेजते है और जिसके एवज मे हम ग्राहक से दस हजार रुपये प्रति रात्रि लेते है। आजकल काम कम होने के कारण आरोपियों द्वारा उक्त अपार्टमेन्ट में ही सैक्स रैकेट चलाया जा रहा हैं। पकडे गये व्यक्तियों से उनके द्वारा ग्राहकों को बुलाने के लिए प्रयोग किये जा रहे मोबाइल फोनों, लैपटॉप व एटीएम कार्ड , कार को बरामद किया गया। कमरे से उत्तेजक वर्द्वक दवाईयाँ और आपत्ति जनक वस्तुएँ बरामद हुई । इन महिलाओं और पुरुषों द्वारा देव भूमि की छवि को धूमिल करने के लिए नेपाल , पश्चिम बंगाल , कलकत्ता और दिल्ली आदि स्थानों से आकर अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा हैं। जिनको धारा 3/4/6/7 अनैतिक देह व्यापार अधि0 मे गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में दिल्ली, बिजनौर, पंजाब, पीलीभीत, हरियाणा सहित नेपाल की 30 वर्षीय युवती भी शामिल है। वहीं पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर प्रदीप कुमार राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवन चंद्र पुजारी, उपनिरीक्षक कुंदन राम, चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली विवेक राठी, उपनिरीक्षक ज्योति कन्याल, उपनिरीक्षक सविता बिष्ट, महिला कांस्टेबल पिंकी भंडारी, निकिता, उषा भट्ट, कांस्टेबल अजय कुमार, प्रदीप कुमार, रिंकू कुमार, योगेश कुमार, संदीप कुमार शामिल रहें।




