नैनीताल

ब्रेकिंग–:तीलू रौतेली सम्मान के साथ नवाजी गई आंगनवाड़ी कार्यकत्री मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी ने किया सम्मानित।

हल्द्वानी

उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस पर शिक्षा, समाज सेवा, खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों बेहतर काम करने वाली महिलाओं, किशोरियों एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं एवं अपनी क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाडी कार्यकत्रियों को वीसी के माध्यम से संबोधित करते हुए शुभकामनांए दी। उन्होंने अगले वर्ष से राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि 21 हजार से बढाकर 31 हजार तथा आंगनबाडी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि 10 हजार से बढाकर 21 हजार रुपये करने की घोषणा भी की। राज्य में 21 महिलाओं/किशोरियों को राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार तथा 22 आंगनबाडी कार्यकत्रियों को अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर राज्य स्तरीय आंगनबाडी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दु:खद(चंपावत) अतिवृष्टि से आए मलवे में आज दो और शव बरामद,एसडीआरएफ चला रही है सर्चिंग अभियान।।

इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार मुख्य विकास अधिकारी श्री नरेन्द्र सिह भण्डारी द्वारा वितरित किये गये। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत द्वारा प्रदेश की सभी पुरस्कार विजेताओं को सम्बोधित किया गया तथा उन्हे बधाई भी दी गई।
जनपद नैनीताल से तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित मालविका माया उपाध्याय को उत्तराखण्ड लोक गीत में उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु, कंचन भण्डारी को महिलाओं एवं बच्चों के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ सामाजिक कार्याे के लिए समानित किया गया। कार्यक्रम में ओखलकांडा की आंगनबाडी कार्यकत्री निर्मला पाण्डे, रामनगर की कु0 समरेज तथा कोटाबाग की गंगा बिष्ट को सम्मानित किया गया। जनपद की इन सभी महिलाओं को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सम्बोधित करते हुये मुख्य विकास अधिकारी श्री भण्डारी ने कहा कि महिलायें शक्ति का प्रतीक तथा उनके द्वारा समाज व प्रदेश के विकास के लिए जो योगदान दिया जाता रहा है वह अनुकरणीय है। तीलू रौतेली प्रदेश की महिलाओं की प्रेरणा एवं मार्ग दर्शक है। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित यह पुरस्कार महिलाओ एवं तीलू रौतेली के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
कार्यक्रम मे जानकारी देते हुये जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के विजेताओं को 21 हजार की धनराशि तथा आंगनबाडी कार्यक्रत्री को पुरस्कार स्वरूप 10 हजार की धनराशि दी जाती है। कार्यक्रम मे तुलिका जोशी भी मौजूद थी।

Ad Ad
To Top