नई टिहरी:
पर्वती क्षेत्र में हो रही लगातार बरसात के चलते राज्य की सड़कें विभिन्न जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिसके चलते पर्वती राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाएं मैं भी जाता हो रहा है बीते रोज थाना थत्यूड़ पर सूचना मिली कि भवान के पास एक ट्रक सड़क से नीचे अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है सूचना पर तत्काल थाना थत्यूड़ पुलिस मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकाला गया।
स्थानीय चिकित्सालय के डॉक्टर द्वारा मौके पर आकर घायलों का तत्काल इलाज शुरू किया गया वाहन स uk07 ca 2260 टाटा 407 में 2 व्यक्ति सवार थे वाहन उत्तरकाशी से देहरादून जा रहा था चालक नरेश कुमार पुत्र जगत सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम किंशु थाना थत्यूड़ व गजेंद्र पुत्र शांति लाल उम्र 30 वर्ष निवासी धारकोट धरासू उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हो गए तथा खाई में गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय मसूरी भेजा गया परिजनों को सूचित किया गया।




