उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग–:झील नगरी में झमाझम बरसात, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त।

नैनीताल।


सरोवर नगरी में रविवार को नगर में सुबह से मूसलाधार वर्षा जारी रही बीती रात्रि से लगातार मूसलाधार वर्षा होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण नगर के विभिन्न मार्गों में पहाड़ियों से बडे-बडे बोल्डर गिर रहे है। कोरोना काल के चलते पहले से ही यहां का पूरा व्यवसाय चौपट हो गया है ऊपर से बरसात ने पूरी सरोवर नगरी को भिगो कर रख दिया है जिससेेे पूरी सरोवर नगरी शांत नजर आ रही है बाजारों में
भी सन्नाटा पसरा हुआ है। आज सुबह से कोहरा छाया रहा। आज सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुये। कोहरे ने भी पूरी सरोवर नगरी को सफेद चादर से ढक लिया है। झील का जलस्तर भी धीरे धीरे फिर बढ़ने लगा है। रविवार प्रातः आठ बजे तक 18.40 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। और झील का जलस्तर साम को 10.60 फिट पर था।अभी भी पूरी सरोवर नगरी को बरसात ने अपने आगोश में ले रखा है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव मना उल्लास पूर्वक।
Ad Ad
To Top