उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:जब स्कूटी पर सवारी करने निकला कोबरा,वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, वाहन चालक के छूटे पसीने ।।

हरिद्वार

चौमास में पड रही तेज गर्मी से जीव जंतु अपने बिलों से बाहर निकलने लगे है हालात यह हो गए हैं कि सांपों के निकलने से लोगों को भारी परेशानी यहां तक जान पर भी सामत आ रही है ऐसा ही एक मामला हरिद्वार के बीएचईएल क्षेत्र में देखने को मिला जहां एक स्कूटी में सांप के घुसने पर स्कूटी सवार के हाथ पांव फूल गए और उसने तुरंत वन विभाग को सूचित कर सांप से निजात दिलाने की अपील की जिसके बाद वन विभाग से सांप रेस्क्यू टीम पहुंची उसके बाद वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद स्कूटी का अग्र भाग खोलकर किसी तरह से सांप को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा।
इस पूरे रेस्क्यू अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक स्कूटी में एक खतरनाक कोबरा सांप को से रेसक्यू किया जा रहा है। स्कूटी के वाईजर में ये सांप घुसा बैठा है। जैसे कवर हटाया जाता है ये सांप बहुत ही तेजी अक्रामक होकर में बाहर निकलता है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की उत्पादकों कें साथ गोष्टी ।।


बताया जा रहा है कि हरिद्वार के बीएचईएल क्षेत्र में जब स्कूटी सवार ने सांप की आहट को महसूस किया तो उसके होश उड़ गए। सांप देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वन विभाग को सूचना देने के बाद मौके पर पहुँची रेसक्यू टीम ने कोबरा को रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) डीएम रयाल का बोर्ड के परीक्षार्थियों के नाम संदेश ।

हरिद्वार के रेंजर दिनेश नौडियाल कहते हैं कि साँप को रेस्क्यू करने के बाद जंगल में सुरक्षित उसके वास स्थल पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपने वाहनों को खुले में खड़ा के बाद उसको चलाने से पहले ध्यान रखना चाहिए।

Ad Ad
To Top