उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:छत से टूटकर गिरा पंखा वैक्सीनेशन के कार्य में लगी ANM आंशिक रूप से घायल यहां का है मामला।।

हल्द्वानी :
सरकारी इमारतों में एक बार स्थापित बिजली उपकरणों को दोबारा ना जांचने का खामियाजा एक एएनएम को भुगतना पड़ा आज वैक्सीनेशन के दौरान तेज गति से चलता हुआ बिजली का पंखा आकर एएनएम के सिर से टकराया जिससे वह आंशिक रूप से घायल हो गई मोटाहल्दु प्राथमिक विद्यालय में हुई इस घटना से वहां पर हड़कंप मच गया आनन-फानन में एएनएम को अस्पताल में उपचार किया गया।
बताया जाता है कि मोटाहल्दू प्राथमिक विद्यालय में वैक्सीनेशन का काम चल रहा है। वैक्सीनेशन सेंटर के अंदर स्कूल के कमरे में लगा पंखा अचानक एएनएम हंसी शाह के ऊपर आ गिरा जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको अस्पताल में पहुंचाया। गनीमत रही की पंखा एएनएम के ऊपर आंशिक रूप से लगा जिससे सर में मामूली चोट आई है इस दौरान कमरे में कई अन्य लोग भी शामिल थे वह भी घटना में बाल-बाल बच गए ।

Ad
To Top