उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:चार दोस्त आए थे उत्तराखंड घूमने, नहाते समय एक युवक नदी में बहा, दोस्तों का बुरा हाल, जल पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान ।।

ऋषिकेश
उत्तराखंड में घूमने आए दोस्तों की दोस्ती उस समय काफुर हो गई जब उनका एक दोस्त गंगा नदी में नहाते समय नदी की तेज बहाव में बह गया इस घटना से दोस्तों में चीख पुकार मच गई मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन देर शाम तक चलाए सर्च अभियान के बावजूद भी बहे युवक को पुलिस नहीं खोज पाई।
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के झज्जर से शिवपुरी घूमने चार दोस्तों ने गंगा नदी पर नहाने का मन बनाया लेकिन एक दोस्त गंगा में नहाते समय बह गया। सूचना मिलते ही मौके पर जल पुलिस पहुंची। पुलिस ने राफ्ट से सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक गंगा में बहने वाले युवक का कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हरिद्वार)यूपी के उपमुख्यमंत्री का हुआ स्वागत ।।

बताया जाता है कि हरियाणा के झज्जर से चार दोस्त मुनी की रेती थाना अंतर्गत शिवपुरी में घूमने के लिए पहुंचे थे। मंगलवार की दोपहर गंगा में नहाते समय यह घटना घटी जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने राफ्ट से गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक रहने वाले युवक का कुछ पता नहीं चला। मुनी की रेती थानाध्यक्ष कमल भंडारी ने बताया कि बहने वाले युवक की पहचान रविंद्र पुत्र दलजीत सिंह के रूप में हुई है। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। बताया बुधवार की सुबह फिर से गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाकर बहने वाले युवक की तलाश की जाएगी। वहीं घटना के बाद से दोस्तों का बुरा हाल है साथ में युवक के परिजनों के यहां कोहरा मचा हुआ है ।

Ad Ad
To Top