उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वांछित/फरार/ ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस में चिट फण्ड/नॉन बैंकिंग फाइनेन्स कम्पनी घोटाले के सहअभियुक्त को लखनऊ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, करने में सफलता पाई है जबकि गिरोह के मुख्य सरगना प्रदीप कुमार अस्थाना को पूर्व में ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
चंपावत
कुमाऊ के 4 जनपदों में नॉन बैंकिग फाइनेन्स से सम्बन्धित 25 मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी तेज कर दी है जनपद अल्मोड़ा में 06, जनपद पिथौरागढ़ में 06, जनपद बागेश्वर में 08 एवं जनपद चम्पावत में 05 अभियोग के निस्तारण को लेकर वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध ठोस कार्रवाई के तहत 27 फरवरी को जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा घोटाले के मुख्य सरगना प्रदीप कुमार अस्थाना पुत्र कैलाश नाथ, उम्र-56 वर्ष, निवासी नई गंज, सदर कोतवाली जौनपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी- शाही सदन, बी-17, सेक्टर जे, थाना अलीगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश को लखनऊ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था ।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत कैमुना क्रेडिट को0 ऑपरेटिव सोसायटी लि0 के नाम पर लगभग 800 लोगों से करोड़ों रूपयों का गबन करने के मामले में थाना टनकपुर में विभिन्न धारा 409, 420 भादवी व 03 यूपीआईडी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मोइनुद्दीन खान पुत्र स्वर्गीय लियाकत अली खान, निवासी ग्राम नरहन पोस्ट व थाना केराकत, जिला जौनपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी शालीमार गैलेंट, विज्ञानपुरी, थाना महानगर लखनऊ, उत्तर प्रदेश को लखनऊ से गिरफ्तार कर आरोपी का चालान कर दिया
पुलिस ने लोगों को जागरुक करते बताया कि जालसाजी करने वाले लोग नॉन बैंकिंग फाननेन्स कम्पनी के नाम पर किसी जमा योजना में लोगों का पैसा जमा करने का काम करती है और उन्हें कई तरह के ऋण प्रदान करती है | यह एक वित्तीय संस्था होती है, जो बैंक की तरह काम तो करती है लेकिन, यह किसी बैंक की तरह नहीं होती है | यह कम्पनी पहले किसी योजना के तहत जमाकर्ता से पैसे जमा करवाती है, इसके बाद जमाकर्ता को ऋण के रूप में मुनाफा का कुछ हिस्सा प्रदान करती है | इस तरह की कंपनी जमा राशि, बीमा (Insurance), उधार (Loan), शेयर (Share), स्टोक्स (Stocks) में निवेश करने का काम करती है। ऐसे ही कुछ कम्पनीयों द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोगों का पैसा गबन कर फरार हो जाते है। आरोपी को को पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना टनकपुर कांस्टेबल दीपक सिंह, साकिर अली, विक्रम सिंह आदि थे।




