ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने मऊ (हरियाणा) से किया गिरफ्तार।
कांडा बागेश्वर
पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार ऑनलाइन धोखाधड़ी के द्वारा जागरूक करने के बावजूद भी लोग इससे सबक लेने का नाम नहीं ले रहे हैं ऐसे ही एक मामले में ऑनलाइन मोटरसाइकिल बेचने का झांसा देकर गूगल पे के माध्यम से अपने बैंक एकाउंट में 81,259/- रुपये डलवाकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने लंबी प्रक्रिया के बाद धोखाधड़ी के आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कांडा में एक मामला बीते वर्ष धारा- 420 भा0द0वी0 व 66 आई0टी0 एक्ट के तहत दर्ज हुआ जिसमे गणेश सिंह पुत्र हेमंत सिंह निवासी- ग्राम- बासती, थाना- कांडा ने दर्ज कराते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
जिस पर पुलिस ने साइबर सेल व गठित पुलिस टीम ने लगातार मेहनत करते हुए इस धोखाधड़ी में शामिल सुनील पुत्र शेर सिंह निवासी- मऊ, थाना फिरोजपुर झिरका, जिला- नूह मेवात, हरियाणा उम्र-19 वर्ष मंगलवार को मऊ, हरियाणा से गिरफ्तार किया ।




