उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग–: गमगीन माहौल में हुआ पूर्व पालिकाध्यक्ष का अंतिम संस्कार, शोक व्यक्त करने वालों का लगा तांता. ।

किच्छा
पूर्व पालिकाध्यक्ष महेन्द्र चावला का बीते दिवस दिल्ली
के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया जिसका समाचार पाकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई। निधन की सूचना पर उनके निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। आज यंहा सत्य पथ धाम पर उनको अतिंम विदाई दी गई। बता दें कि स्व0 चावला वर्ष 2013 से 2018 तक किच्छा पालिका अध्यक्ष पद पर रहे, इस दौरान उन्होने किच्छा के विकास को गति देते हुए नगर के समस्त वार्डो का सर्वागीण विकास किया। उन्होने पालिका के समीप इंदिरा गांधी खेल मैदान में 153 फिट के राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना कराकर लोगों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा स्व0 चावला ने नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष के पद पर रहकर व्यापारियों के
हितो के लिए कार्य किये। वह अपने हसमुख स्वभाव के लिए लोगों में लोकप्रिय थे। पिछले कुछ माह से महेन्द्र चावला कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका ईलाज दिल्ली के एक अस्पताल से चल रहा था। गत देर सांय उन्होने दिल्ली स्थित अस्पताल में अतिंम सांस ली। इधर आज उनके पार्थिव शरीर को किच्छा लाया गया और आज नगर के बाई पास स्थित सत्य पथ धाम पर उनका अतिंम सस्कार किया गया। उन्हे अंतिमविदाई देने वालों में में विभिन्न समाजिक, राजनैतिक व धार्मिक संगठनो सहित तमाम गणमान्य नागरिकों में मुख्य रूप से किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, रूद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, चौधरी भूपेन्द्र सिंह, सुनील कुमार सिंह, वीरेन्द्र बाठला, राजकुमार बजाज, प्रहलाद खुराना, प0 अनिल शर्मा, बीआर शुक्ला, टोनी सिंह, संजीव खन्ना, राजेश पाहवा, धर्मराज जायसवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश पंत, चन्द्रशेखर पंत, जसविन्द्र कामरा, डा0 राजेन्द्र कामरा, अमरीक सिंह मंड, दिलीप बिष्ट, परमजीत सिंह,
निर्मल सिंह हंसपाल, जगरूप् गोल्डी, अरूण तनेजा, सुरेश पपनेजा, सुर्दशन ठुकराल, मनोज गांधी, रवि नागपाल, प्रेस क्लब सदस्यों सहित तमाम लोग शामिल थे।

To Top