उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:खेत में जलाई थी गेहूं की नरई,जिससे पेड़ में लगी आग,पेड़ गिरा,उसकी चपेट में आया बाइक सवार,खेत मालिक की लापरवाही से युवक की गई जान ।।

किच्छा-: खेत में नरई जलाकर लापरवाही बरतने का खामियाजा आज उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद निवासी युवक को भुगतना पड़ा जहां रुद्रपुर जा रहे बाईक सवार चाचा भतीजे के ऊपर रास्ते मे पेड़ गिर गया। जिसमें भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चाचा को उपचार के लिये रुद्रपुर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है हादसे की वजह खेत में गेहूं की लड़ाई जलाकर लापरवाही की गई जिससे वहां सूखे पेड़ में आग लग गई तथा धीरे-धीरे पेड़ की जड़ से लग गई जैसे ही चाचा भतीजे रोड से निकले तभी यह हादसा हो गया तथा पेड़ सीधे बाइक पर जा गिरा जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के घर मे कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां मंडल मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति ।।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद लहसोई बहेड़ी निवासी मो. उवेस उम्र 29 वर्ष पुत्र मो. हनीफ अपने चाचा मो. रफीक की दवा लेने के लिये रुद्रपुर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)देर रात्रि यहां पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बड़ा बदलाव।।

लालपुर-खमरिया के पास खेत मे गेहूं की नरई में आग लगाने के बाद सड़क किनारे सूखे पेड़ ने भी आग पकड़ ली और उसकी जड़ सुलग गयी जिससे पेड़ की जड़ कमजोर हो चुकी थी कि इसी बीच उक्त दोनों चाचा भतीजे बाइक से जा रहे थे कि पेड़ सीधे उवेस के सिर पर गिर गया गया जिस कारण उसका सिर फट गया तथा उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग) हाथी करिडोर, रेलवे अब इस तकनीक से बचाएगा हाथियों को, लालकुआं से होगी शुरुआत।।

जबकि इस हादसे में चाचा रफीक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इसी बीच परिजन भी मौके पर पहुँच गए मगर वह शव का पोस्टमार्टम न कराने की गुहार लगा रहे थे

Ad Ad
To Top