उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:कोसी नदी में नहाने गए हल्दुचौड के युवक की मिली लाश, 4 दिन बाद गोताखोरों को मिली सफलता ।।

कोसी में नहाने के दौरान डूबे रोहित का शव बरामद।

नैनीताल


26 जून को कोसी में नहाने के दौरान बहे गंगापुर कबडाल के बच्चीनवाड निवाास युवक रोहित का शव आज चौथे दिन आखिरकार मिल गया। एसडीआरएफ एनडीआरएफ व स्थानीय लोगों की सहायता से विगत तीन दिनों से चलाये गए अभियान के तहत कोसी नदी में पानी का बहाव तेज होने के चलते युवक को ढूंढने में सफलता नहीं मिल पा रही थी
मंगलवार को प्रातः चलाये गए अभियान में काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर नदी से बरामद किया है। युवक का शव मिलने के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है, साथ ही शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

Ad Ad
To Top