उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:कोविड में माता पिता का सर से उठ चुके साया से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लिया संज्ञान,अब ममता को मिलेगी कानूनी सहायता ।।

नैनीताल

सिविल जज(सी0डि0)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री इमरान मौ0 खान द्वारा खबर का संज्ञान लेते हुए ममता डंगवाल, जिसके माता-पिता दोनो की कोविड की दूसरी लहर के दौरान मृत्यु हो गयी थी, जिससे मिलने के लिए पी0एल0वी0 उमा भण्डारी को भेजा गया। पी0एल0वी0 उमा भण्डारी द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार जालन्धर निवासी दलीप सिंह रौतेला नामक व्यक्ति घर से निकालने व जान से मारने की धमकी दे रहा है। ममता डंगवाल की ओर से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही करने के लिए अनुरोध किया गया। इसके अतिरिक्त ममता डंगवाल को दीवानी न्यायालय हल्द्वानी में उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी कराने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के लिए निःशुल्क अधिवक्ता नियुक्त कराया गया। आम जनमानस से अनुरोध है कि यदि उनकी जानकारी में कोई ऐसा बच्चा है जिसके दोनो माता-पिता की कोविड से मृत्यु हो गयी है तो उसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा स्थापित हेल्पलाईन नम्बर 8941807428 पर उपलब्ध कराये जिससे बच्चे को आवश्यक सहायता उपलब्ध करायी जा सकें।

Ad
To Top