बागेश्वर
जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने स्वास्थ सेवाओं को अधिक मजबूत करने के लिए जनपद में लगभग 500 बैंड की क्षमता वाले कोविंड केयर सेंटर को स्थापित करने को लेकर अहम बैठक की।
उल्लेखनीय हैं कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम हेतु पूर्व में ही कोविंड केयर सेंटर हेतु विभिन्न होटल आदि को कोविंड केयर सेंटर के रूप में स्थापित किया जा चुका हैं। किंतु जिलाधिकारी द्वारा अगले चरण हेतु और अधिक कोविंड केयर सेंटर की स्थापना किये जाने है जिसपर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दिषा निर्देष दिये कि जनपद में स्थापित कियें जाने वाले इन कोविंड केयर सेंटरों मे ंपर्याप्त मात्रा में चिकित्सक आदि तैनात कियें जाय। साथ ही इन स्थानों में प्रयोग कियें जाने वाले उपकरणों की लिस्ट आदि तैयार करते हुए समय अंतर्गत संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने कहा कि कोविंड केयर सेंटरों में रखे जाने वाले मरीजों का स्वास्थ परीक्षण नियमित रूप में हो यह अनिवार्य रूप से सुनिष्चित किया जाय। चूकिं जनपद में स्थापति किये गयें कोविंड केयर सेंटरों में माईल्ड कोरोना मरीजों का ही ईलाज किया जाना हैं इसलिए यह अतिआवष्यक हैं कोरोना मरीज के स्वास्थ पर किसी प्रकार के बदलावा होने पर निर्धारित एस0ओ0पी0 के अनुरूप अग्रतर कार्यवाही अमल में लायी जाय।
उन्होंने यह भी निर्देष दियें कि वर्तमान सयम में जनपद में विभिन्न कार्यो हेतु तैनात कियें गयें चिकित्सकों आदि की विस्तृत सूची जिला कार्यालय को भी उपलब्ध करायी जाय।
जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी क्वारंटीन को निर्देषित करते हुए कहा कि वे यह सुनिष्चित करें कि जनपद में जिन भी प्रवासियों को संस्थागत, फैसीलिटी या होम क्वारंटीन किया गया हैं उन पर निरन्तर निगरानी करते हुए कॉन्टै्रक्ट ट्रेसिंग की जाय तथा इसकी सूचना जिला कार्यालय को भी उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने यह भी निर्देष दियें कि जनपद मे ंअगले चरण में स्थापित कियें जाने वाले कोविंड केयर सेंटरों में रखे जाने वाले कोंविंड मरीजों के बारे में भी विस्तृत डाटा तैयार किया जाय। जिलाधिकारी ने उपजिलधिकारी गरूड एवं बागेष्वर को निर्देषित करते हुए कहा कि वे अपने वहां ऐसे होटल आदि को चिन्हित कर लें जिनमें कोविंड केयर सेंटर को स्थापित किया जा सकें एवं जो पूर्व में कोविंड केयर सेंटर हेतु चिन्हित नहीं कियें गये हैं।





