उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग–: कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने पर कालाढूंगी के थाना अध्यक्ष महंत सम्मानित ।

थानाध्यक्ष महंत को किया सम्मानित।

कालाढूंगी। ( शाकिर हुसैन)

कोरोनाकाल में लॉकडाउन का पालन कराने सहित सोशल डिस्टेंसिंग और यातायात के नियमों का उत्कृष्ट तरह से पालन कराने के लिए गुरुवार को पंत जयंती समारोह समिति एवं भाजपा नेताओं द्वारा कालाढूंगी थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत को समानित किया गया। लोगों द्वारा थानाध्यक्ष महंत को शॉल ओढ़ाकर उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान समिति संयोजक एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम सदस्य तारा चंद्र पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी ने कहा कि कोरोनाकाल के समय थानाध्यक्ष महंत द्वारा सराहनीय कार्य किये गए हैं। गाइडलाइन का पालन कराने का मामला हो या फिर लॉकडाउन के समय बेसहारा लोगों को खाना खिलाने और मजदूर तबके तक राशन पहचाने जैसे उत्कृष्ट कार्य इनके द्वारा किये गए हैं जो काबिले तारीफ हैं। एसओ महंत के नेतृत्व में उनकी टीम ने भी अच्छा कार्य किया है और किया जा रहा है। इस दौरान समिति संयोजक तारा चंद्र पांडे, प्रधानाचार्य ब्रजकिशोर गुप्ता, किशन सिंह बिष्ट, घनश्याम बोरा, रमेश मुखर्जी, दीवान बिष्ट, महेंद्र दिगारी, लक्ष्मण सिंह देऊपा, शुभम, गोपाल बुधलाकोटी, मोहन सिंह खोलिया आदि उपथित थे।

To Top