उत्तरकाशी

ब्रेकिंग-:केदारनाथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में देखा गया कस्तूरी मृग, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो

गोपेश्वर (चमोली)। 
चमोली जिले के केदारनाथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी क्षेत्र के कांचुला खर्क और सौक खर्क में लम्बे समय के बाद कस्तूरा मृग दिखा है। क्षेत्र में करीब 10 वर्षों के बाद कस्तूरा को दिखने से वन प्रभाग के अधिकारियों में खुशी का माहौल है। प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन प्रभाग अमित कंवर ने बताया कि कस्तूरी मृग के संरक्षण के लिए वन विभाग मास्टर प्रोजेक्ट के रूप में काम कर रहा है जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर कैमरा ट्रैप में कस्तूरी मृग की गतिविधियां देखी गई है जिसके बाद उसके संरक्षण पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा उनकी गतिविधियों को नोट भी किया जा रहा है

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) डीएम रयाल का बोर्ड के परीक्षार्थियों के नाम संदेश ।

यह भी पढ़ें👉बड़ी खबर-:राज्य सरकार ने बढ़ाया 15 जून तक कोरो ना कर्फ्यू, s.o.p. हुई जारी

गौरतलब है कि लम्बे समय के बाद कस्तूरा मृग का दिखाई देना इसके संरक्षण के लिये किये जा रहे कार्य के लिये सकारात्मक संदेश दे रही है। DFO कहते हैं कि विभाग की ओर से कस्तूरा के सरंक्षण के लिये हर संभव प्रयास किया जा रहा है उक्त क्षेत्र में कस्तूरा मृग के दिखने को इसकी जनसंख्या वृद्धि से जोड़कर देख रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़)सीएम धामी पहुंचे खटीमा. मृतक मलकीत सिंह राणा के परिजनो से की मुलाकात ।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाये जाने वाले कस्तूरा मृग की गतिविधियां केदारनाथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में पाई गई है

यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर-:मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मिले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से,कुमायूं में एम्स की शाखा खोलने का किया अनुरोध।।

सरकार ने घटती संख्या को देखते हुए इसे संरक्षित प्रजातियों की श्रेणी में रखा गया है। जिसके लिये केदारनाथ वन प्रभाग की ओर से कांचुला खर्क में कस्तूरा प्रजनन केंद्र भी स्थापित किया गया था। बाद में वन प्रभाग की ओर से तापमान बढने की बात कहते हुए केंद्र को सौक खर्क में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन वन विभाग का यह प्रयास विफल ही रहा। ऐसे में बीते दिनों केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की टीम को वन क्षेत्र निरीक्षण के दौरान कांचुला खर्क और सौक खर्क में कस्तूरा मृग दिखाई दिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार करीब 10 वर्षों के बाद क्षेत्र में कस्तूरा मृग का दिखाई देना इसकी जनसंख्या वृद्धि के संकेत हैं।

Ad Ad
To Top