उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:ऑपरेशन मर्यादा में जहां हो रही है कार्रवाई, तो पुलिस कहीं नदी किनारे पत्थरों पर लिख कर लोगों को नदी में ना जाने के लिए कर रही है सचेत ।।

नैनीताल /कोटद्वार
राज्य में उफान मारती नदियों में नहा रहे चोरी छुपे लोगों को आगाह करने के लिए जहां पुलिस के माथे पर चिंता की लकीर है वही वह जन जागरूकता अभियान चलाकर ऑपरेशन मर्यादा के तहत भी कार्रवाई कर रही है हल्द्वानी में जहां पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा में दर्जनों लोगों का चालान किया उससे ठीक विपरीत पुलिस नदी किनारे बड़े-बड़े बोल्डरों में चेतावनी लिखकर लोगों को नदी में ना उतरने की सलाह भी दे रही है।
पौड़ी पुलिस ने नदियों नालो के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से नदियों में लोगो के डूबने की घटनायें अधिक होने के कारण वरिष्ठ पुलिस

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल पी रेणुका देवी की ओर से आमजन को नदी, नालों एवं गधेरों में न नहाने व नदी किनारों में न जाने के लिए जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत जागरुक करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद थाना लक्ष्मणझूला पुलिस की ओर से अपने थाना क्षेत्र के घाटों व गंगा नदी किनारे पत्थरों पर जागरुक लेख लिखकर आमजन को जागरुक किया जा रहा है।
पौड़ी पुलिस ने अपील की है कि बरसात के मौसम में नदियों, नालों एवं गधेरों का जल स्तर बढ़ रहा है। नदियों, नालों एवं गधेरों को पार करने से बचें। वाहन चलाते समय सड़क पर बहते गधेरे को पार करने से बचें। नदी का जल स्तर बढ़ने से नदी का पानी रोड़ में भी आ सकता है। वाहन सचेत होकर चलायें। नदी किनारे पत्थरों पर चेतावनी मार्क लगा कर लोगों को पुलिस जागरूक करने में जुटी हुई है
वही नैनीताल पुलिस ने नदियों में चोरी छुपे नहा रहे लोगों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बोर नदी में शराब पीकर हुडदंग करते हुए 20 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में तथा 10 व्यक्तियों का महामारी एक्ट में तत्काल किया इसके बाद नदी के आसपास नहा रहे लोगों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने गश्त के दौरान देखा कि कुछ लोग उफनती बौर नदी में नहा रहे है कालाढूंगी के थाना अध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत बाजपुर काशीपुर, जसपुर,अलीगढ़,दिल्ली से आकर नहाने तथा शराब पीकर हुड़दंग कर रहे हैं इस दौरान पुलिस ने 20 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अंतर्गत तथा 10 व्यक्तियों का महामारी एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया।

Ad Ad
To Top