नैनीताल

ब्रेकिंग-:(उल्टे बांस बरेली) अब उत्तर प्रदेश से आ रहा है उप खनिज,डौली रेंज वन विभाग की कार्रवाई आरबीएम सहित वाहन किया सीज, चालक फरार।।

लालकुआ
वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से आरबीएम की निकासी कर ले जाने के मामले में एक वाहन को पकड़ने में सफलता पाई है जबकि वाहन का चालक वन विभाग की टीम को आता देखकर फरार हो गया वन विभाग की टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर के उसे सीज कर दिया।
तराई पूर्वी वन प्रभाग के डौली वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक वाहन बिना प्रपत्र के अवैध रूप से वन उप खनिज की निकासी कर रहा है जिस सूचना के आधार पर टीम ने शान्तिपुरी के वन बैरियर स्थित हल्द्धानी -बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हाईवा डंपर संख्या UK CB 9556 को रोकने का इशारा किया वहीं वन विभाग की टीम को देख डंपर चालक मौके से फरार हो गया इधर टीम ने डपर को पकड़कर उसे लालकुआ डौली रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया। इधर डौली रेंज के वनक्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज आरबीएम लगभग 300 कुंतल तस्करी की विस्तृत जाँच की जा रही है उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टिया कि जाँच के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर स्वार से अवैध रूप से निकासी की बात सामने आयी है उन्होंने वाहन को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है उन्होंने बताया की वन विभाग द्वारा वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है तथा वन सम्पदा की चोरी एव संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नही जाएगा टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी ,वन दरोगा दिनेश पंत , राजेंद्र लटवाल सामयिक कर्मी मनोहर आदि थे।

Ad Ad
To Top