देहरादून
वीकेंड के दौरान बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए शनिवार और रविवार को मसूरी और अन्य पर्यटन स्थलों में भीड़ की संभावना को देखते हुए सीमाओं पर सख्ती करने के निर्देश जारी कर दिए हैं देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों को मसूरी शहर में तभी घुसने की इजाजत दी जाएगी जिनके पास होटल बुकिंग rt-pcr की 72 घंटे के भीतर की नेगेटिव रिपोर्ट और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो SSP ने थानाध्यक्षों को सख्ती के निर्देश जारी कर बताया कि कोविड- के चलते पहले ही चेकिंग चल रही है लेकिन वीकेंड को देखते हुए अब और सख्ती की जाएगी आज शनिवार को कुठार गेट व किमाड़ी में बैरिकेड लगाकर चेकिंग की जारही है इस दौरान बिना दस्तावेजों के आने वाले पर्यटकों को वापस भेजा जा रहा है बैरी गेट पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को सघन चेकिंग के निर्देश जारी किए गए हैं उन्हें बताया कि कोरोना की रिपोर्ट लेकर उत्तराखंड में प्रवेश करने वालों पर भी सख्त नजर रखी जा रही है ,वाहन चालको व वाहन में सवार सवारियों की रेंडम चेकिंग की जा रही है जो भी व्यक्ति फर्जीवाड़ा कर रहा है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है




