अल्मोड़ा

ब्रेकिंग-:उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों के लिए मतलब की है खबर RTPCR रिपोर्ट ना होने पर नैनीताल जनपद में नहीं दी जाएगी एंट्री,आज 78 वाहन में 246 लोगों को किया नैनीताल जनपद सीमा से वापस ।

नैनीताल
वर्तमान समय में कोविड-19 संक्रमण के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराते हुए आज नैनीताल जनपद की सीमा से जनपद के अंदर आ रहे 78 पर्यटको के वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए उस में सफर कर रहे 246 पर्यटकों के पास आरटी पीसीआर रिपोर्ट ना होने के कारण उन्हें पुलिस द्वारा जनपद से वापस कर दिया गया ।
गुरुवार को जनपद नैनीताल की सीमाओ से लगे विभिन्न बैरियर (बेल बाबा बैरियर टीपीनगर हल्द्वानी, सुभाष नगर बैरियर थाना लालकुआं, हल्दुआ/मालधन बैरियर रामनगर, गडप्पू बैरियर कालाढूंगी, एम.बी.आर. बैरियर चोरगलिया, क्वारब बैरियर भवाली) के माध्यम से जनपद नैनीताल की सीमा में प्रवेश करने वाले कुल 546 वाहनों में सवार 1998 व्यक्तियों की चेकिंग की गई। जिनमें से कोविड-19 टेस्ट (आरटीपीसीआर/रैपिड एंटीजन टेस्ट) कराकर ना आने वाले 78 वाहनों में सवार कुल 246 यात्रियों को जनपद की सीमाओं से वापस भेजा गया तथा जनपद की सीमाओं में कुल 478 वाहनों सहित 1752 यात्रियों पर्यटकों को प्रवेश दिया गया है।
नैनीताल पुलिस ने नैनीताल भ्रमण पर आने वाले समस्त यात्रियों/पर्यटकों से अनुरोध है कि नैनीताल भ्रमण से पूर्व स्वयं की कोविड-19 से संबंधित टेस्ट अवश्य कराएं एवं भ्रमण के दौरान कोविड-19 संबंधी रिपोर्ट पुलिस/स्वास्थ्य विभाग की चेकिंग के दौरान दिखाकर सहयोग करें और अपनी यात्रा को सुखद बनाएं साथ ही कोरोना महामारी की चेन तोड़ने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

Ad Ad
To Top