पर्वती क्षेत्र में हो रही लगातार बरसात के बीच भूस्खलन के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं प्रदेश के कई जिलों में लगातार भूस्खलन हो रहा है ऐसे में कल जहां बदरीनाथ हाईवे में पीपलकोटी के पास बड़ा भूस्खलन देखने को मिला वही मंगलवार को जोशीमठ के पास जबरदस्त भूस्खलन हुआ जिसके कारण घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा
बताया जाता है कि यहां भूस्खलन जय प्रकाश पावर प्रोजेक्ट के सामने पहाड़ दरक के साथ एक बड़ा हिस्सा टूट कर जा गिरा। गनीमत यह रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन फिर भी पूरा रास्ता बंद होने के चलते लोगों की आवाजाही रुक गई।




