उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:उत्तराखंड का नाम रोशन करने पर पवनदीप राजन का मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया सम्मान, कहा कि कम समय में संगीत में बनाया अपना मुकाम ।।

मुख्यमंत्री से मिले गायक पवनदीप राजन
देहरादून

संगीत के साथ पले एवं बड़े हुए लोक गायक और एक शिक्षक एवं उत्तराखंड के बेटे पवनदीप राजन ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भेंट की इस दौरान कम समय में संगीत के क्षेत्र में हासिल मुकाम कि मुख्यमंत्री ने सराहना की।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मंगलवार को बीजापुर अतिथि गृह में इंडियन आयडल फेम गायक पवनदीप राजन ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने श्री पवनदीप राजन को शुभकामनाये देते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि पवनदीप ने अल्प समय में संगीत की दुनिया में प्रसिद्धि पाने के साथ ही प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। उनके गायन से हमारे परम्पंरागत लोक संगीत को भी पहचान मिली है। मुख्यमंत्री से सम्मानित होने पर पवनदीप ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Ad Ad
To Top