उत्तरकाशी

ब्रेकिंग-: (उत्तराखंड)रेलवे निर्माणाधीन सुरंग में काम करते समय मलबा गिरने से हुई मजदूर की मौत ।।

रेलवे सुरंग में काम करते वक्त गिरे मलबे से घायल मजदूर की हुई मौत

नरेंद्रनगर।
शिवपुरी के पास निर्माणाधीन रेलवे सुरंग में काम करते वक्त ऊपर से मलबा गिरने के कारण एक मजदूर सुरंग के अंदर बुरी तरह घायल हो गया,जिसकी उपचार के दौरान एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  (दुखद)उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, मुख्य आरक्षी का निधन ।

पुलिस चौकी प्रभारी शिवपुरी सुनील पंत से मिली जानकारी के मुताबिक एलएनटी कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने मंगलवार सुबह शिवपुरी पुलिस को सूचना दी कि शिवपुरी और गूलर के बीच बन रही रेलवे लाइन की सुरंग एडिट-2 के अंदर काम चल रहा था,कि अचानक सुरंग के अंदर ही पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटने से मजदूर मलबे की चपेट में आ गया और बुरी तरह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ब्रेकिंग(लालकुआं) चलेगी राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेन,

मलबे की चपेट में है 43 वर्षीय मजदूर जगदेव तोमर पुत्र अमर सिंह तोमर निवासी ग्राम कलाथा पोस्ट बढ़ाना तहसील पोंटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश बुरी तरह घायल हो गया,जिसे प्राथमिक उपचार के लिए ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया,मगर गंभीर हालत देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया,जहाँ उपचार के दौरान एम्स में उसकी मौत हो गई।

Ad Ad
To Top