उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:इन टिकटों से रहे सावधान,नहीं तो लग सकता है चूना, रीमा पुलिस ने ठग के बैंक अकाउंट में पैसे डालने जा रहे हैं ग्रामीण को रोककर ठगी होने से बचाया ।।

चौकी प्रभारी रीमा की सूझबूझ एवं ग्राम प्रधान की सजगता से ग्रामीण लाॅटरी के नाम पर ठगी का शिकार होने से बचा

बागेश्वर
सीधे-साधे ग्रामीण को यदि समय रहते चौकी प्रभारी ने रोका नहीं होता तो उसके साथ लाखों रुपए से अधिक की धोखाधड़ी होने की संभावना थी फौरी तौर पर रीमा चौकी प्रभारी द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से ग्रामीण के नब्बे हजार तुरंत बचा लिए गए जिसके बाद जहां पुलिस ने राहत की सांस ली वहीं ग्रामीण भी ठगी का शिकार होने से बच गया ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान मऊ कुन्दन सिंह ने उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट, चौकी प्रभारी रीमा को सूचना दी गई की गांव के खुशाल राम की 14 लाख 80 हजार की लाॅटरी लग गई है तथा वह बैंक से मिले हुए अकाउंट पर पैसे डालने गया है जिस पर चौकी प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक में पहुंचकर खुशाल राम को ठग द्वारा दिए गए अकाउंट पर पैसे डालने से रोका और दिए गए नंबर पर बात करने का प्रयास किया तो उसका नंबर स्विच ऑफ आया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)देर रात्रि यहां पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बड़ा बदलाव।।

पुलिस ने जब इस पूरे प्रकरण की जांच करी तो खुशाल राम ने बताया कि कुछ दिन पूर्व panchratana Medicare limited (कर्नाटक) कंपनी के नाम से एक रजिस्टर्ड डाॅक मुझे मिली, जो मेरे नाम से था। जिसे खोलकर मैंने देखा तो मेरी 14 लाख 80 हजार की लाॅटरी लगी हुई बताई गई तथा उसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुझे काॅल कर बताया कि आपके पास एक लाॅटरी कूपन भेजा है, जिसमें आप 14 लाख 80 हजार रूपये जीत गये हैं और उक्त पैंसों के भुगतान के लिए आपको एडवांस में 9000/- रूपये की दर से कुल 90000/- हजार रूपये हमारे बैंक अकाउंट में भेजने होंगे। उनकी बातों में आकर मैं आज अपनी मजदूरी/कृषि से कमाए हुए 90,000/- रूपये उस व्यक्ति के बैंक खाते में डालने के लिए गया था।
इस दौरान चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने खुशाल राम को जागरूक करते हुए अज्ञात व्यक्ति के किसी भी तरीके के झांसे में नहीं आने के लिए जागरूक किया तथा उन्होंने बताया कि उसके साथ लाॅटरी के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी की जा रही है, अगर वो पैंसे भेजेंगे तो उसके बाद वो अपना मोबाइल न0 के साथ-साथ बैंक अकाउंट भी बंद कर देंगे। इस पर खुशाल राम द्वारा चौकी प्रभारी की बात मानकर अपने पैंसे अज्ञात व्यक्ति के खाते में नहीं भेजे। साथ ही चौकी प्रभारी द्वारा क्षेत्र के स्थानीय लोगों को भी इस प्रकार की लॉटरी/ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
चौकी प्रभारी रीमा की सूझबूझ व त्वरित कार्यवाही से खुशाल राम को नब्बे हजार-रूपये की ठगी का शिकार होने से बचाया गया। जिसके लिए खुशाल राम एवं स्थानीय लोगों द्वारा चौकी प्रभारी रीमा व जनपद पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Ad Ad
To Top