उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:आपसी संघर्ष में हुई यहां गुलदार की मौत वन कर्मचारियों ने भेजा पोस्टमार्टम को ।।

रुद्रप्रयाग
आपसी संघर्ष मैं एक गुलदार की मौत की खबर आ रही है रूद्रप्रयाग जिले के तमिंड गांव के पास एक गुलदार की मौत हो गयी, स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुचे वन विभाग की टीम ने मृत गुलदार के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए ले गए हैं तब ही गुलदार के मौत की असल वजह पता लग सकेगा।

घटना बुद्धवार सुबह करीब 10 बजे की है जब तमिंड गांव के कुछ लोग जंगल जा रहे थे कि गांव से करीब चार सौ मीटर दूर रास्ते में मृत पडे गुलदार को देख ग्रामीण चौंक पड़े, ग्रामीणों ने तुरन्त इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद वन क्षेत्राधिकारी यशवन्त चौहान समेत वनकर्मीयों की टीम मौके पर पहुची और गुलदार के शव को कब्जे में ले लिया, श्री चौहान ने बताया कि आज ही मृत गुलदार के पीएम करवाने की कोशिश की जा रही है, उसी के बाद गुलदार की मौत के बारे में कुछ बताया जा सकता है, वहीं पूरे मामले में ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों से क्षेत्र में कई गुलदार देखे जा रहे हैं जिनका आपस मे संघर्ष चलता रहता है, संभवत किसी गुलदार या जंगली सुअर से हुए आपसी संघर्ष के कारण ही गुलदार की मौत हुई होगी
ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले 12 जुलाई को तमिंड गांव में ही एक युवक पर भी गुलदार ने हमला कर दिया था, युवक अपने गाँव से किसी दूसरे गांव जा रहा था कि रास्ते में घात लगाए गुलदार ने युवक पर हमला कर दिया, गनीमत ये रही कि युवक तुरंत गुलदार की चुंगल से निकल भागा, इस घटना में युवक के कमर में कुछ खरोच व पैर में चोट आई, जिसका युवक ने अस्पताल में इलाज करवाया।

Ad Ad
To Top