उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:आज 37 नये संक्रमित मरीज,अपने जनपद का हाल जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।।

देहरादून
वैश्विक महामारी नवल कोरोनावायरस कोविड-19 के आज उत्तराखंड राज्य में 37 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज 71 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं साथ ही आज तक 637 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 5 बागेश्वर में एक चमोली में दो देहरादून नौ हरिद्वार में तीन नैनीताल में तीन पौड़ी गढ़वाल में तीन पिथौरागढ़ में तीन रुद्रप्रयाग में एक उधम सिंह नगर में छह उत्तरकाशी में 1 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं जबकि चंपावत,टिहरी गढ़वाल दो जनपद ऐसे हैं जहां आज कोई भी संक्रमित मरीज नहीं मिला। कोरोना के नए मामलों में गिरावट आ रही है।आज नए मामलों से दोगुने से थोड़ा कम संक्रमित कोराना को हराकर घर गए हैं। आज राज्य में 37 नए मामले सामने आए हैं जबकि 71 कोरोना को हराकर घर गए हैं। राहत भरी खबर यह है कि राज्य में आज किसी संक्रमित की मौत इस संक्रमण से नहीं हुई है। राज्य में अब 637 संक्रमित विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। राहत भरी खबर यह है कि आज राज्य के 2 जिलों में कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया और किसी भी जिले में नए मामलों की संख्या दो अंकों में नहीं आई है। देखिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में अपने जिले का हाल।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम पूर्वानुमान (देहरादून) आज से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड ।।
Ad Ad
To Top