हरिद्वार
अवैध संबंधों में आड़े आ कर ब्लैकमेल कर रहे पति को पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मौत के घाट उतार दिया और जंगल में ले जाकर शव को जला दिया आज पुलिस ने आरोपी प्रेमी और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया इस घटना से पति पत्नी के दागदार हुए रिश्ते में महिला को कोई पछतावा होता हुआ ना दिखा।
बताया जाता है कि रानी मजरा गांव निवासी संजीव बीते 1 हफ्ते से घर से लापता हो गया था तथा रविवार को उसका जला शव khatri के जंगल में मिला जिस मामले में पुलिस ने संजीव की पत्नी और धनपुरा गांव निवासी शिव कुमार से पूछताछ की पूछताछ में चौंकाने वाली बात उभर कर आने के बाद पुलिस ने दोनों से जब अलग-अलग पूछताछ की तो मृतक की पत्नी टूट गई और उसने सारी बात बता दी।
एसपी देहात ने पूछताछ के बाद बताया कि शिवकुमार क्षेत्र में दूध बेचने का काम करता था और कई सालों से संदीप के घर में दूध देने आया करता था इसी दौरान संंजीव और शिव कुमार की दोस्ती हो गई जिसके चलते धीरे-धीरे शिवकुमार और अंजना के बीच बढ़ती नज़दीकियों मैं बात पुख्ता हो गई तथा अंजना के पति संजीव को उन दोनों के अवैध संबंधों का पता चल गया अब जब इन दोनों के अवैध संबंध की जानकारी संजीव को हुई तो वह शिवकुमार को ब्लैकमेल करने लगा , जिसका खौफनाक अंजाम बीते सप्ताह हुआ तथा दोनों ने मिलकर संजीव की गला दबाकर हत्या कर दी और शव बोरे में डालकर जंगल ले गए जहां उन्होंने पेट्रोल जलाकर उसमें आग लगा दी लेकिन हड़बड़ी में वह लोग अंधजलि लाश को छोड़ कर आ गए जिससे यह खुलासा हुआ पुलिस ने दोनों को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।




