अन्य

ब्रेकिंग–:अवैध तस्करी में तीन गिरफ्तार, पहाड़ से काशीपुर को बेचने ले जा रहे थे।

अल्मोड़ा पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार,वाहन जब्त

अल्मोड़ा

ये जिले के भतरौंजखान थाना क्षेत्र में एन्टी ड्रग टास्क फोर्स ने
एक वाहन में सवार तीन तस्करों के कब्जे से 43 किलो से अधिक गांजा बरामद किया और बरामद गांजा की कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक आंकी गयी है।
जिला पुलिस प्रवक्ता हेमा ऐंठानी ने रविवार को यहां बताया कि थाना भतरौंजखान की एन्टी ड्रग टास्क फोर्स ने शनिवार देर रात लगभग बारह बजकर पचास मिनट पर भिकियासैंण क्षेत्र में वाहनों की औचक जांच के दौरान जैनल की ओर से आ रहे एक क्रेटा वाहन की तलाशी लेने पर 43 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
उन्होंने बताया कि वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम को देख तीनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम की मुस्तैदी से उनका यह प्रयास विफल हो गया।
उन्होंने बताया कि बरामद गांजा की अनुमानित कीमत एक लाख तिहत्तर हजार रुपये रुपये आंकी गयी है।
इस सिलसिले में तीन आरोपियों नितिन कुमार,शुभम शर्मा व विमल चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है जो उधमसिंह नगर जिले में काशीपुर के रहने वाले हैं।
श्रीमती ऐंठानी ने यह भी बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास के सम्बंध में जानकारी जुटायी जा रही है।
भतरौंजखान थाना प्रभारी अनीश अहमद ने बताया कि आरोपी गांजे की खेप को जिले में सल्ट तहसील के सराईखेत से लाकर उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में बेचने ले जा रहे थे।
पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है।

Ad Ad
To Top