उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:अवैध खनन में लिप्त वन विभाग ने ट्रैक्टर ट्रॉली की सीज।।

लालकुआं

तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज की टीम ने कार्रवाई करते हुए आज अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया जबकि इस कार्य में लिप्त खनन माफिया वन विभाग की टीम को आता देख फरार हो गए वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बरसात और हिमपात से बढ़ेगी ठंड ।।

यह भी पढ़ें 👉 दुख़द–: रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से टीडीसी कर्मी की मौत ।।

वन क्षेत्राधिकारी गौला आर पी जोशी ने बताया कि वन विभाग की गस्ती टीम अपने नियमित गश्त पर थी तभी वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग खमिया वन ब्लॉक, खामिया पश्चिमी बीट बिंदुखत्ता आरक्षित वन क्षेत्र सुभाष नगर क्षेत्र में भगत सिंह दानू के खेत में ट्रॉली भर रहे है जब टीम मौके पर पहुंची तो वहां पांच व्यक्तियों को ट्रैक्टर ट्रॉली भरते हुए देखा गया जब गस्ती टीम मौके पर पहुंची तब सभी व्यक्ति टीम को देख कर फरार हो गए। टीम द्वारा अवैध खनन में प्रयुक्त सामग्री छान, फावड़ा, पंजी वह ट्रॉली जिसमें लगभग 60 कुंटल रेता लदा था को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। टीम में भूपाल सिंह जीना, वन दरोगा पानसिंह मेहता, वन आरक्षी, नीरज सिंह रावत वन आरक्षी, आदि थे।

Ad Ad
To Top