अल्मोड़ा

ब्रेकिंग-:अल्मोड़ा व श्रीनगर गढवाल को एनडीए परीक्षा केन्द्र के लिए मंजूरी , उत्तराखंड के लोगों को इस तरह से मिलेगा लाभ,मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संघ लोक सेवा आयोग का जताया आभार।।

देहरादून
उत्तराखण्ड में एनडीए परीक्षा के लिए देहरादून के साथ ही अल्मोड़ा और श्रीनगर को भी केन्द्र बनाए जाने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्र सरकार और संघ लोक सेवा आयोग का आभार व्यक्त किया है।  पूरे देश में एनडीए परीक्षा के लिए चार नये केन्द्रों को मंजूरी दी गई है। इनमें से दो केन्द्र उत्तराखण्ड में हैं। उत्तराखण्ड में पहले केवल देहरादून एनडीए का परीक्षा केन्द्र था। अब देहरादून के साथ ही अल्मोड़ा व श्रीनगर गढवाल को भी एनडीए परीक्षा केन्द्र के लिए मंजूरी दी गई है।  मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सांसद रहते हुए इसकी पुरजोर मांग की थी और केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भी लिखा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं में सेना में जाने की परंपरा है। यहां से हर साल बङी संख्या में युवाओं का एनडीए में चयन होता है। देहरादून के साथ ही अल्मोड़ा व श्रीनगर गढवाल में एनडीए परीक्षा के लिए केन्द्र बनाए जाने पर यहां के युवाओं को बङी सुविधा मिलेगी।  

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)रोड कटिंग मनको की अनदेखी. DM ने की समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त ।।

उधर अल्मोड़ा के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने अपनी परीक्षाओं यानी एनडीए, सीडीएस, सीएपीएफ और सिविल सर्विसेज (प्री) परीक्षा के लिए अल्मोड़ा में अपना नया केन्द्र बनाये जाने को बड़ा कदम बताया । एनडीए परीक्षा के उम्मीदवारों के पास नए केंद्रों को अब चुनने/बदलने का विकल्प होगा। यह एनडीए और एनए परीक्षा अब देश भर के 75 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, अगर वे चाहते है तो वे विकल्प में अपना केंद्र बदल सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास उपलब्ध 75 केंद्रों में से केंद्र चुनने का विकल्प होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट पर कार्यात्मक बना दिया गया है जो अंतिम तिथि 29.06.2021 तक उपलब्ध रहेगा।

Ad Ad
To Top