हल्द्वानी/अल्मोड़ा
पहाड़ों में हो रही लगातार कई दिनों से बरसात के बाद विभिन्न स्थानों पर सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के समाचार मिल रहे हैं वहीं पुल में पड रहे गड्ढों के चलते ही यातायात व्यवस्था में व्यवधान आ रहा है इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने पुलों में गड्ढों को दुरुस्त करने के लिए कार्य प्रारंभ किया है जिसके तहत आज मंगलवार को अल्मोड़ा- क्वारब पुल में मरम्मत कार्य के चलते यातायात को कुछ समय के लिए रोक दिया जाएगा जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 1 जून को प्रातः 08 बजे से अपराह्न 14:00 बजे तक बड़े वाहनों के आवागमन के लिए उपरोक्त पुल बंद किया गया है। मौके पर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के कर्मचारी पुल की मरम्मत में जुटे हैं। पुल की मरम्मत पूर्ण होने के पश्चात पुनः अपडेट्स किया जाएगा। जब तक यात्री एवं वाहन चालक नैनीताल, भवाली, ज्योलीकोट से अल्मोड़ा जाने वाले बड़े वाहन खैरना रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा जाएंगे।तथा भीमताल से अल्मोड़ा जाने वाले वाहन खुटानी से होते हुए जाएंगे।




