उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:अब सोमवार से खुलेंगे पहले चरण के स्कूल, सरकार ने दिशा-निर्देश किए जारी ।।

देहरादून।
उत्तराखंड सरकार ने आगामी 2 अगस्त से कक्षा 6 से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोले जाने के फैसले में आंशिक संशोधन किया है। अब आगामी 2 अगस्त को पहले चरण में कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों को खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  (दुखद)उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, मुख्य आरक्षी का निधन ।

वही अब कक्षा 6 से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए दूसरे चरण में स्कूल खुलेंगे. स्कूल खुलने का दूसरा चरण आगामी 16 अगस्त से शुरू होगा. यानी 16 अगस्त से स्कूलों को खोला जाएगा। स्कूलों को खोलने को लेकर भी इस समय निर्धारित कर दिया गया है 9वीं से बारहवीं तक के बच्चे केवल 4 घंटे पढ़ाई करेंगे वही 16 तारीख से जब छठी से आठवीं तक के स्कूल भी खुलेंगे तो वहां केवल 3 घंटे पढ़ाई कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

शिक्षा सचिव राधिका झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्कूलों को खोले जाने को लेकर कोरोना गाइडलाइन का ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही सभी स्कूलों को अपनी खुद की एसओपी तैयार कर शिक्षा निदेशालय को भेजनी होगी

Ad Ad
To Top