उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने लगाया मौत को गले,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

रुद्रपुर
शहर के अजीत कैंप में नाबालिग किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वही किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)धनंजय गिरी प्रकरण में विवेचक निलंबित, पीड़ितों को धन वापसी हेतु SIT सक्रिय ।।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से ग्राम उदरा, थाना देवरनिया, बरेली निवासी ओम प्रकाश अपनी पत्नी के साथ ट्रांजिट कैंप, शिवनगर, वार्ड नंबर आठ एक मकान में किराए में रहते हैं। वह एक सोसायटी में साफ सफाई का काम करते हैं। उनकी 9 पुत्रियां है। ओम प्रकाश में अपनी चार पुत्रियों का विवाह हो चुका है। जबकि पांच पुत्रियां घर में ही रहती हैं। गुरुवार सुबह ओमप्रकाश काम पर चला गया। जबकि पत्नी और अन्य बच्चे घर के बाहर ही थी। इसी बीच छठे नंबर की 15 साल की पुत्री मनीषा घर में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली इस घटना के बाद परिवार में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Ad Ad
To Top