उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-: अखाड़ा बना STH मरीज एवं डॉक्टर विवाद में पुलिस ने मामला कराया शांत,सुमित हृदयेश भी पहुंचे मौके पर,देर रात का है मामला ।।

हल्द्वानी:
उत्तराखंड का प्रमुख अस्पताल एवं लोगों को जीवन देने वाला सुशीला तिवारी अस्पताल डॉक्टरों एवं मरीजों के बीच हमेशा विवादों का केंद्र रहा है में सोमवार देर रात डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच जमकर हंगामा हुआ जिस पर मौके पर पहुंची भारी फोर्स ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। तीमारदारों ने आरोप लगाया है कि जूनियर डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों ने उन को बंधक बनाकर जमकर पीटा है। बताया जा रहा है कि डहरिया धान मिल निवासी योगेश मौर्य के पिता प्रेमशंकर मौर्य का तबीयत खराब होने पर उनको सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए इस दौरान इमरजेंसी में जब उन्होंने डॉक्टर से जल्द देखने की गुहार लगाई तो जूनियर डॉक्टरों ने उनके साथ हाथापाई कर दी जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने पड़ोसी दीवान सिंह बिष्ट और उमेश बुधनी को दी जिसके बाद दोनों लोग अस्पताल आ गए इस दौरान और विवाद खड़ा हो गया जिसके बाद जूनियर डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों ने कमरे में ले जाकर तीनों की जमकर पीटना शुरू कर दिया जिससे वह घायल हो गए। देर रात करीब 12:00 बजे तक चले हंगामे के बीच अस्पताल में भारी फोर्स तैनात की गई इस दौरान सूचना के बाद कांग्रेस नेता सुमित हृदय सहित कांग्रेसी नेता पहुंच गए। पुलिस और अस्पताल के प्राचार्य ने किसी तरह से समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और घायलों को बेस अस्पताल भिजवाया। वही कांग्रेसियों ने आरोपी जूनियर डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही मौके पर पहुंचे एसपी सिटी जगदीश चंद्रा का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है इस सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
To Top