पिथौरागढ़
सोमवार को जिला कार्यालय में जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ,अध्यक्ष कुमाऊं मंडल विकास निगम केदार जोशी समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियों द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में की गई चिकित्सा ब्यवस्था एवं लॉक डाउन अवधि में खाद्यान्न वितरण ब्यवस्था के संबंध में विचार विमर्श कर इस संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना कोविड-19 के मद्देनजर सभी तैयारियां पूर्ण की गई है।इस हेतु आवश्यक चिकित्सा सामग्री क्रय कर ली गई है,तथा अन्य सामग्री हेतु कार्यवाही गतिमान है।कोरोना संक्रमित ब्यक्तियों जे ईलाज हेतु आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिए गए हैं।इसके अतिरिक्त खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा सभी राशन कार्ड धारकों को 3 मांह का खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है अधिकांश को वितरित कर दिया गया है।लॉक डाउन के दौरान जरूरत मंद ब्यक्ति को अन्नपूर्णा के माध्यम से भी खाद्यान्न पैकेट वितरित किए जा रहे हैं, जिसमें रेडक्रॉस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिले में कुल 14 राहत शिविर लगाए गए हैं। जहॉ रह रहे सभी 1465 ब्यक्तियों को भोजन व आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

बैठक में अध्यक्ष कुमाऊँ मंडल विकास निगम केदार जोशी द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु जिले में जिला प्रशासन द्वारा की जा रही ब्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी जनता इस महामारी से लड़ने हेतु हमेशा उनके साथ हैं।श्री जोशी द्वारा लॉक डाउन में जिले में की जा रही विभिन्न ब्यवस्थाओं हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की सराहना करते हुए कहा कि जिले में उन्हें जो भी अन्य किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है,उक्त सम्बन्ध में वह स्वयं भी राज्य सरकार स्तर पर पहल कर सहायता प्रदान करेंगे।अध्यक्ष कुमाऊं मंडल विकास निगम ने कहा कि जिले में कोई भी ब्यक्ति भूखा न रहे इस हेतु सभी को खाद्यान्न व आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाय।जिन राशनकार्ड धारकों को उनके राशनकार्ड ऑनलाइन न होने के कारण खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है उन्हें भी खाद्यान्न वितरित किया जाय। उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में ऐसे ब्यक्तियों को अन्य स्तर से खाद्यान्न पैकेट वितरित किए जा रहे हैं।
बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका राजेन्द्र रावत,जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेन्द्र वल्दिया, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेन्द्र लुंठी उपस्थित थे।




