जरा हटके

बेहूदी हरकत–:आया था गर्लफ्रेंड को लेने साथ में ले गया गर्लफ्रेंड की मां को, यह था हैरान कर देने वाला मामला।।

झारखंड की राजधानी रांची में एक युवक अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को घर से भगाकर ले जाने आया था, लेकिन साथ में उसकी मां को भी उठाकर ले गया. हालांकि बाद में पुलिस ने लड़के को पकड़ लिया और कार जब्त कर लिया. अब लड़की के परिजनों के बयान पर आरोपी चंदन और कार ड्राइवर रंजन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि लड़का बिहार के नालंदा जिले के कतरी सराय थाना क्षेत्र का रहने वाला है और पूरी प्‍लानिंग के साथ लड़की को भगाकर ले जाने के लिए आया था. वह भाड़े की कार से अपनी प्रेमिका को लेने के लिए झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के घुटिया गांव पहुंचा था।

परिजनों के अनुसार, नाबालिग गर्लफ्रेंड को कार में बैठाकर आरोपी निकलने ही वाला था कि लड़की की मां आ गई और बेटी को भगाकर ले जाने का विरोध किया. इसके बाद आरोपी चंदन ने कार ड्राइवर की मदद से प्रेमिका की मां को भी जबरन कार में बैठा लिया और दोनों को लेकर निकल गया.

लड़की की मां के मुताबिक आरोपी उन्हें और उनकी नाबालिग बेटी को गाड़ी में बिठाकर बालसरिंग रिंग रोड की ओर भागा. इसके बाद बालसरिंग पहुंचने के बाद उसने प्रेमिका की मां को कार से उतार दिया और आगे निकल गया।
इस बीच परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और एसएसपी के निर्देश पर रिंग रोड पर लगे सीसीटीवी से कार का नंबर निकाला गया. इसके बाद ओरमांझी पुलिस ने रिंग रोड पर वाहनों की जांच शुरू कर दी. कुछ समय बाद पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली और प्रेमी-जोड़ा पकड़ा गया. इसके बाद पीछे से तुपुदाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और प्रेमी-जोड़े को हिरासत में लेकर थाने पहुंची. पुलिस ने नाबालिग लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया और लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Ad Ad
To Top