जरा हटके

बेहद शर्मनाक–: तीर्थ यात्रा के नाम पर गए बेटा बहू ने अपनी मां को सरोवर घाट पर छोडा असहाय,हुए फरार।।

कलयुगी बेटे बहू ने मा को सरोवर के घाट पर छोड़कर हुए फरार

पुलिस ने किया गांव के लिए रवाना बुजुर्ग महिला अजमेर में दर दर की ठोकरे खाती हुई अजमेर के अपनाघर पहुंची

अजमेर

कहते हैं अपने उम्र के चौथे चरण में बेटा अपने मां बाप को तीर्थ यात्रा ले जाकर पुण्य अर्जित करता है लेकिन यहां कुछ ऐसा देखने को मिला जहां समाज के सामने उन लोगों को ऐसे पुत्र एवं बहू से विश्वास ही उठ गया तीर्थ यात्रा के नाम पर पुत्र और बहू ने ऐसा गंदा खेल खेला कि वह अपनी मां को तीर्थ यात्रा में ले जाकर उनको उनके ही हाल पर छोड़ कर फरार हो गए इस घटना से अनेक संगठन के लोगों में रोष है तथा लोगों ने पुत्र और बहू के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है सरकार के तमाम प्रयास एवं सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के बाद भी लोग अपने बुजुर्ग माता-पिता को नरकीय जीवन में छोड़कर भागने वाले लोगों पर क्या कार्रवाई हो यह सोचने का विषय है।

घटना क्रम के अनुसार तीर्थ नगरी पुष्कर में कलयुगी बेटे बहू ने अपनी मां को पवित्र सरोवर के घाट पर स्नान करते हुए छोड़कर फरार हो गए तो वही पुलिस ने महिला को बस में बिठाकर उसके गांव के लिए रवाना किया तो बुजुर्ग महिला अजमेर में दर दर की ठोकरे खाती हुई कोतवाली पुलिस की मदद से अजमेर के अपनाघर पहुंची बुधवार को जयपुर से मोहन झा अपनी मां को उसके भाई मदन झा कानपुर छोड़ने को लेकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पुष्कर लेकर आ गया और अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग मा कुसुम को सरोवर के वराह घाट पर टिकट लाने के नाम पर घाट पर ही छोड़कर चले गए बिहार की रहने बुजुर्ग महिला अपने बेटे बहू जो कि जयपुर में सरकारी नौकरी करते हैं उनके साथ रहती हैं लेकिन कलयुग में मां को बोझ समझने वाले बेटे बहू ने धोखे से कानपुर उसके भाई के पास छोड़ने की जगह पुष्कर लेकर आ गए और घाट पर स्नान करते वक्त दोनों ने कहा कि वह कानपुर का टिकट बनवा कर आ रहे हैं जब तक तुम स्नान कर लो अपनी मां का आधार कार्ड भी ले गए यही नहीं दोनों ने बुजुर्ग महिला के कपड़े सामान और बिस्तर तक साथ में लेकर आएं मामले की जानकारी पुरोहितों को लगी तो उन्होंने तुरंत नगर पालिका को सूचना दी नगर पालिका के कर्मचारी योगेश ने बताया कि बुजुर्ग महिला को नगर पालिका लेकर आए और उसको खाना खिलाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी पुलिस ने बुजुर्ग महिला को पुष्कर के वर्ध्दाश्रम में लेकर गए लेकिन वँहा महिला को रखने के लिए मना करने पर बुजुर्ग महिला की जिद्द पर उसे 500 रुपये किराया देकर गांव के लिए बस में बिठा दिया लेकिन बुजुर्ग महिला गांव की जगह अजमेर पहुंच गई जानकारी मिली कि बुजुर्ग महिला को एक टेम्पू चालक जेएलएन अस्पताल के पास छोड़ गया लोगो की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरन्त अपनाघर पहुंचाई ।अभी बुजुर्ग महिला अपनाघर में रह रही है उसके बेटे बहु की कोई जानकारी नही मिली है। उक्त महिला को अपना घर आश्रम लोहागल अजमेर में सेवा और उपचार हेतु रखा गया है।यह जानकारी अपना घर वालो ने दी है।

Ad Ad
To Top