अल्मोड़ा

बेकिंग-: (दुख़द) कोरोना का कोहराम अब वृद्ध की भी हुई मौत,पत्नी,बेटा को पहले लील चुका है कोरोना।

पौड़ी गढ़वाल : 
कोटद्वार से एक बड़ी दुःखद ख़बर सामने आई है। कोटद्वार के भाबर क्षेत्र के लोकमणिपुर गांव में मां-बेटे की मौत के बाद वृद्ध पिता की भी इस दुनियाभर टूट गई । एक माह के भीतर तीन मौतों से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वृद्ध पिता कोरोना संक्रमण के कारण घर पर ही आइसोलेशन में थे। बुधवार घर पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें👉 रुद्रपुर-: पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासा,मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार बंदूक बरामद

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

प्राप्त जानकारी मुताबिक़, लोकमणिपुर में भाजपा, आरएसएस और कई सामाजिक संगठनों से जुड़े युवा समाजसेवी अनिल सती (40) का बीते 9 मई को कोटद्वार बेस अस्पताल में निधन हो गया था। जवान बेटे की मौत का परिवार को गहरा सदमा लगा। 

अनिल की मां कलावती सती (70) यह सदमा नहीं सह सकी और बेटे की मौत के तीसरे दिन 11 मई को मां का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बेटे और पत्नी की मौत से दुखी हरिदत्त सती (81) को गहरा सदमा लगा। इस बीच वह भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनकी अवस्था को देखते हुए उन्हें घर पर ही आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा था। 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।

आज बुधवार सुबह उनकी भी मौत हो गई। एक माह के भीतर तीन मौतों से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार के करीबी राजगौरव नौटियाल ने बताया कि स्व. अनिल के पिता की आइसोलेशन अवधि भी खत्म हो गई थी। तीन दिन पहले तबियत बिगड़ने पर उन्हें परिजनों ने बेस अस्पताल में डाक्टरों को दिखाया था। फेफड़े में अधिक संक्रमण होने के लक्षण पाए गए थे। तीसरे दिन ही बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर गांव में शोक और मातम पसर गया।

Ad Ad
To Top