उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-: 550 नशे के इजेक्शन बचेने वाले सौदागर को थाना बनभूलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।।

550 नशे के इजेक्शन बचेने वाले सौदागर को थाना बनभूलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी द्वारा जनपद में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ महा अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस ने युवा पीढ़ी को गर्त में डालने वाले ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया जो नशीले इंजेक्शन की खेप लेकर बेचने के लिए जा रहा था पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से नशे में काम कर रहे लोगों की कमर तोड़ दी है।
थानाध्यक्ष बनभूलपुरा प्रमोद पाठक को सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में नशे के इंजेक्शन लगाकर नशा किया जा रहा है जिस पर टीम गठित कर टीम ने गौजाजाली जोशी बिहार KGN जनरल स्टोर के पास थाना वनभूलपूरा से अभि0 मो0 शमशाद पुत्र अनवार हुसैन निवासी रूपपुर थाना शहजाद नगर तहसील मिलक जनपद रामपुर हाल जोशी बिहार गौजाजाली थाना बनभूलपुरा उम्र 24 वर्ष को प्रतिबन्धित नशीले इजेक्शनो की तस्करी करते हुये कब्जे से 275 इंजैक्शन BUPRENORPHINE व 275 इंजैक्शन Avil Pheniramine Mateate के कुल 550 नशे के इजेक्शनो के साथ गिरफ्तार किया गया । इस बीच पुलिस के साथ वरिष्ठ औषधी निरीक्षक नैनीताल श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट को बरामदा नशे के इंजेक्शन के बारे में जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया जिनके द्वारा बरामदा नशे के इंजेक्शन का निरीक्षण कर बरामदा इन्जैक्शन एनडीपीएस एक्ट की सारणी में क्रमबद्ध होना बताया गया तथा इंवेन्ट्री रिपोर्ट तैयार कर दी गयी । अभियुक्त से नशे के प्रतिबन्धित इजेक्शन के स्रोत के बारे मे पूछा गया तो बताया कि यह इजेक्शन मैने 10-12 दिन पहले नईम निवासी इन्द्रानगर नूरी मस्जिद के पास से खरीदे है नईम को मै लगभग 02 वर्ष से जानता हूँ मै नईम के घर में पहले रहता था 2-3 दिन पूर्व मैने कमरा किराये पर जोशी बिहार गौजाजाली मे लिया है नईम नशे के इजेक्शन खुद भी लगाता है और बेचता भी है और जो मेरे पास इजेक्शन बरामद हुऐ है मैने इन इन्जेक्शनो को नईम से खरीदा था । इन नशे के इंजेक्शनो को मै इन्द्रानगर नूरी मस्जिद पुराने कमरे से नये किराये के मकान जोशी बिहार गौजाजाली मे ले जा रहा था । नईम नशा छुडाने के लिए 9-10 दिन पूर्व नशा मुक्ति केन्द्र गया है । उसने मुझे कहा की यह इजेक्शन तुम बेचते रहना । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा में अभियोग पंजीकृत कर किया गया जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने 275 इंजैक्शन BUPRENORPHINE व 275 इंजैक्शन Avil Pheniramine Mateate के कुल 550 इंजेक्शन तथा जामा तलासी में एक की पैड वाला मोबाईल रंग काला ITEL कम्पनी तथा 390/रू0 नगदी बरामद की पुलिस टीम प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष बनभूलपुरा उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट बलवंत सिंह कंबोज ,कांस्टेबल दिलशाद अहमद, सुनील कुमार, साबिया आदि उपस्थित थे ।।

Ad
To Top