उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग -:127 बटालियन प्रादेशिक सेना गढ़वाल राइफल्स के द्वारा एकत्र की गई कोविड राहत सामग्री को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया फ्लैग ऑफ ।।

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 127 ईको बटालियन, गढ़ी कैंट में अपर महानिदेशक प्रादेशिक सेना जनरल गुलाब सिंह रावत द्वारा प्रदान की गई कोविड राहत सामग्री का फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए इस कोविड राहत सामग्री का प्रबंध 127 बटालियन प्रादेशिक सेना गढ़वाल राइफल्स द्वारा विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से की गई। कोविड राहत सामग्री के तहत ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, पल्स ऑक्सीमीटर, मास्क, सेनिटाइजर, एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) खटीमा घटना के बाद आबकारी विभाग अलर्ट,डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया शराब की दुकानों का निरीक्षण अभियान ।।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 127 बटालियन प्रादेशिक सेना गढ़वाल राइफल्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सेना का अदम्य साहस एवं वीरता का इतिहास रहा है। अपने सैनिकों की वजह से ही हम चैन की नींद सोते हैं। कोविड के समय में भी सेना ने अनेक प्रकार से सेवाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान ।।

मुख्यमंत्री ने कहा द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगना एवं वेटरन को अब प्रतिमाह पेंशन 8 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए दी जाएगी। एन.डी.ए एवं सी.डी.एस परीक्षा पास करने पर परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर अभ्यर्थी को साक्षात्कार की तैयारी के लिये 50 हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।

इस अवसर पर जे.ओ.सी सब एरिया मेजर जनरल श्री संदीप खत्री, मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार एवं सैन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ad Ad
To Top