अन्य

बिग ब्रेकिंग–: हुई कावड़ यात्रा स्थगित मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दो राज्यों के मुख्यमंत्री की वीसी में हुआ निर्णय

देहरादून :

बम बम शिव शिव बम बम शिव शिव के जय उद्घघोष इस बार सड़कों पर नहीं सुनने को मिलेगा नोवल कोरोनावायरस कोविड-19 के चलते इस बार कावड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है।

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांवङ यात्रा के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से विस्तार से विचार विमर्श किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

बैठक में सामूहिक सहमति बनी कि इस वर्ष कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए कांवङ यात्रा को स्थगित कर दिया जाए। कांवङ संघों और संत महात्माओ से भी यही प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। कोविड-19 को रोकने के लिए बहुत जरूरी है कि लोगों के बङी संख्या में इकट्ठे होने को रोका जाए। लोग जलाभिषेक स्थानीय स्तर पर निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

जल्द ही इस बारे में राजस्थान, दिल्ली व पंजाब के मुख्यमंत्रियों से भी बात की जाएगी। बैठक में तीनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Ad Ad
To Top