उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-::सुखबीर सिंह संधू बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव,आदेश हुए जारी ।।

 उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव के रूप में धामी सरकार ने अपना मास्टर स्ट्रोक खेल दिया। मुख्य सचिव पद से वरिष्ठ नौकरशाव ओम प्रकाश को हटाकर केंद्र से डॉ सुखबीर सिंह संधू को नियुक्त कर दिया गया है। उनके नियुक्ति आदेश को जारी करते हुए अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आग्रह किया कि वह अविलम्ब अपना कार्यभार ग्रहण करें।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ब्रेकिंग(लालकुआं) चलेगी राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेन,

सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड के 1988 बैच के आईएएस है। इस समय नेशनल हाईवे अथॉरिटी के चेयरमैन हैं और यह पोस्ट भी प्रधानमंत्री के विश्वासपात्र अफसरों को मिलती है। वैसे भी यह कामकाज के लिहाज से देश की सबसे बड़ी और प्रभावशाली फील्ड पोस्टिंग मानी जाती है। काम करने में तेजतर्रार माने जाने वाले सुखबीर सिंह संधू के पास व्यापक अनुभव है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)धनंजय गिरी प्रकरण में विवेचक निलंबित, पीड़ितों को धन वापसी हेतु SIT सक्रिय ।।

संधू पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सचिव रहे हैं और उत्तराखंड में लौटने के बाद बीसी खंडूरी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत के प्रमुख सचिव रहे हैं। सुखबीर सिंह संधू केंद्र सरकार और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तथा पंजाब सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। 1988 बैच के आईएएस अफ़सर है वर्तमान तक एनएचएआई के चेयरमैन रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) धारदार हथियार से युवक ने की वृद्ध की हत्या।।

इसके अलावा संधू मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव रह चुके हैं। उन्होंने अमृतसर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर से इतिहास में मास्टर डिग्री के साथ वह विधि स्नातक भी हैं।

Ad Ad
To Top