उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:शांत वादियों को अशांत करती मादा गुलदार को आज प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल ने किया ढेर, शनिवार के दिन बच्ची को बनाया था निवाला।।

रुद्रप्रयाग
पिछले कई दिनों से अपने खौफ से सनसनी फैलाये मादा गुलदार को सोमवार सुबह 8:35 पर ख्याति प्राप्त शिकारी जॉय हुकिल की गोली ने अपना निशाना बनाया गोली लगते ही गुलदार जंगल में ओझल हुई जिसके बाद जंगल में खोजने निकले वन विभाग के कर्मचारी पर गुलदार ने पुन: हमला कर दिया इसके बाद जॉय हुकिल की दूसरी गोली ने मादा गुलदार को शांत कर दिया जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अपराध को लेकर CM गंभीर, अधिकारियों को सख्त निर्देश ।।
जाॅय हुकिल

गौरतलब है कि आतंक का पर्याय बने आदमखोर गुलदार ने अगस्तमुनि ब्लॉक के सिला बामन गांव में शनिवार रात आंगन से बैठी डेढ़ वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था अगस्त्यमुनि विकासखण्ड़ के शीला बामन गांव के जाबर तोक में रहने वाले प्रमोद कुमार पत्नी घर में खाना पका रही थी तथा उनकी डेढ़ वर्षीय बच्ची उनकी गोद में लेटी थी तभी गुलदार बच्ची को मां की गोद से छीन कर जंगल को ले गया, परिजनों व ग्रामीणों ने शोरशराबा करने पर भी गुलदार ने बच्ची को नही छोड़ा, जिसके बाद ग्रामीण बच्ची को खोजने जंगल पहुच गये जहां बाद में जंगल में बच्ची की लाश बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) ग्राफिक एरा में लगा रक्तदान शिविर, 100 यूनिट रक्त हुआ कलेक्शन ।।

प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल ने फोन पर बताया कि करीब 8 वर्ष की यह मादा गुलदार थी तथा इसके दोनों जबड़े टूटे हुए थे जिसके कारण यह शिकार नहीं कर पा रही थी जिसके चलते वह आबादी क्षेत्र में आकर आसानी से लोगों को अपना शिकार बना रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड लोक सेवा आयोग प्रवक्ता संवर्ग समूह ग सेवा, आई बड़ी अपडेट ।।

उधर गुलदार के बढ़ते आतंक और ग्रामीणों के बढ़ते रोष को देखते हुए बाद वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखंड ने यहां पर पिंजरा लगाकर इसको आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश दिए थे।

बता दे कि जॉय हुकिल अब तक 42 आदमखोर गुलदार का शिकार कर पहाड़ के जनमानस को निजात दिला चुके हैं

Ad Ad
To Top